व्हाट्सएप के बारे में जानकारी | Information About WhatsApp in Hindi

व्हाट्सएप दुनिया के सबसे ज्यादा यूज किये जाने वाले Apps में से एक है ये तो हम सब जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि WhatsApp मोबाइल ऐपों के इतिहास में सबसे तेजी से grow करने वाले ऐपों में से एक है?

A green colored logo of WhatsApp with telephone in its center


व्हाट्सएप के बारे में बहुत सारे ऐसे अनजाने तथ्य हैं जिनसे हम वाकिफ नहीं हैं!


आज के इस आर्टिकल में हम WhatsApp से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के विषय में जानने वाले हैं जिनके बारे में जानकर आपको काफी मजा आएगा। तो आइए पेश हैं ऐसे ही व्हाट्सप्प फैक्ट्स-

 

• WHATSAPP QUICK FACTS:

 
• लॉन्चिंग (Launching): January 2009
 
• संस्थापक (Founders): Brian Acton & Jan Koum
 
• मालिक कम्पनी (Parent Co.): Facebook Inc
• कुल उपयोगकर्ता (Total Users): 2 Billion
 
 

 

व्हाट्सअप से जुड़ी रोचक बातें/ WhatsApp Jankari in Hindi

 

1. व्हाट्सअप कंपनी ने आज तक मार्केटिंग और यूजर ईक्विज़िशन में एक भी पैसा खर्च नहीं किया है यही कारण है कि उनके पास काफी वक्त तक मार्केटिंग टीम नहीं रही। इसके बदले उन्होंने अपने एप को बेहतर बनाने के लिए लिए उसके डेवलपमेंट पर पैसा खर्च किया। 


2. यह तो आप जरूर जानते होंगे कि व्हाट्सअप दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय मेसेजिंग एप है। इसे अकेले Google Play Store पर ही 5 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। मगर आपको यह जानकार हैरानी हो सकती है कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय एप होने के अलावा यह एप दुनिया का सबसे ज्यादा बैन किया गया एप भी है।


इसे इसके Encryption Feature की वजह से दुनिया के करीब 12 देशों ने बैन किया है जिनमे UAE, China, North Korea, Bangladesh और Iran जैसे देश शामिल हैं। व्हाट्सअप के अलावा facebook और twitter को भी दुनिया के 7 देशों में बैन किया गया है वहीं दुनिया का सबसे बड़ा विडिओ प्लेटफॉर्म Youtube भी दुनियाभर के 6 देशों में ban है। 


3. व्हाट्सप्प ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है कि एक व्हाट्सप्प यूजर दिन में औसतन 23 बार इस एप को खोलता है यानि चेक करता है। हिसाब लगाएँ तो यूजर हर घंटे इस एप का यूज करता है। किसी भी मोबाईल एप के लिए यह आंकड़ा अविश्वसनीय है। 

message sending from one mobile device to another through wifi internet



4. साल 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में हर मिनट व्हाट्सप्प के जरिए 2 करोड़ 90 लाख मैसेज भेजे जाते हैं और हैरानी की बात तो यह है कि इन संदेशों में Audio, Video, Images, GIF जैसी चीजें शामिल नहीं हैं। ये सिर्फ और सिर्फ text messages हैं। 


5. साल 2014 में गूगल जैसे tech giant में व्हाट्सप्प को खरीदने में रुची दिखाई थी। इसके लिए उसने व्हाट्सप्प के फाउन्डरों को 10 अरब डॉलर यानि 7 खरब रूपय का ऑफर दिया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसके कुछ ही दिनों के भीतर फेस्बूक ने इससे डबल पैसा देकर व्हाट्सप्प को अपने बेड़े में शामिल कर लिया। 


6. 19 फरबरी 2014 को सोशल मीडिया के बेताज बादशाह facebook ने व्हाट्सप्प को 19 अरब डॉलर में खरीद लिया। यह फेस्बूक कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी खरीद है इससे पहले उसने 2012 में Instagram को 1 अरब डॉलर की राशि देकर खरीदा था। 






7. व्हाट्सप्प के सह-संस्थापक Jan Koum साल 2014 में अरबपति बन गए। शायद आप न जानते हों कि उन्होंने अपने सपनों की खातिर कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने Yahoo! में काम किया और फिर उन्होंने अपने दोस्त Brian Acton के साथ Whatsapp App Development पर काम करना शुरू किया। आज उनके पास 10.5 अरब डॉलर की संपती है। 


8. शायद आप न जानते हों कि व्हाट्सप्प के दोनों फाउन्डर्स काफी अच्छे दोस्त हैं। याहू से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने साथ में facebook कंपनी में जॉब के लिए अप्लाइ किया था मगर वहाँ उनकी जॉब ऐप्लिकेशन को ठुकरा दिया गया। फिर दोनों ने एक साथ मिलकर अपना खुद का एप बनाने की सोची जिसे बाद में facebook ने बड़ी कीमत चुकाकर खरीदा। 


9. व्हाट्सअप दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला एंड्रॉयड एप है। व्हाट्सप्प ने अपना पहला अरब डाउनलोड का आंकड़ा दिसंबर 2015 में पार किया। इससे पहले बस दो एंड्रॉयड ऐपों facebook और Youtube ने यह आंकड़ा पार किया है; गौरतलब है कि यूट्यूब गूगल की सर्विस होने के कारण एंड्रॉयड डिवाइसों पर pre-installed आता है। 


10. क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सप्प में शुरुआत से ही Voice Recording का फीचर नहीं था। इसे उसने साल 2013 में ऐड किया था ताकि उसके एप की अहमियत और भी बढ़ जाए। इसको देखते हुए बाद में कई अन्य कंपनियों ने भी इस फीचर को अपने apps में जोड़ा। 


11. व्हाट्सअप को दुनिया की 60 भाषाओं में चलाया जा सकता है जो कि एक मोबाइल एप के हिसाब से काबिल-ए-तारीफ है। 


12. आपको यह जानकर निश्चित रूप से हैरानी होगी कि व्हाट्सप्प की कुल संपती कई देशों की GDP यानि Gross Domestic Production से अधिक हैं जिनमे जापान और आइसलैंड जैसे देश भी शामिल हैं। 


13. व्हाट्सअप की कुल कीमत NASA और American Airlines से भी ज्यादा है। उदाहरण के लिए, नासा की net worth 17 अरब अमरीकी डॉलर है जबकि व्हाट्सप्प को खरीदने के लिए फ़ेसबुक कंपनी को 19 अरब डॉलर की राशि चुकानी पड़ी थी। 


14. अमेरिकी की नामी फन्डिंग कम्पनी Sequolia Capitals ने साल 2011 में व्हाट्सप्प में 8 मिलियन डॉलर का इनवेस्टमेंट किया था जिससे व्हाट्सअप की शुरुआती फन्डिंग हुई थी। 


15. व्हाट्सप्प को यूज करने वाले करीब 70% लोग इसे इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि वे इसे रोज इस्तेमाल करते हैं। 


16. व्हाट्सप्प ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि वे हर दिन 10 लाख से ज्यादा यूजर प्राप्त कर रहे हैं। 


17. हैरानी की बात है कि जिस व्हाट्सअप को दुनियाभर में 300 करोड़ से भी ज्यादा लोग use करते हैं उसके दफ्तर में सिर्फ 55 लोग काम करते हैं। जिनमे से 32 इंजीनियर हैं। इन 32 इंजीनियरों में से मात्र 5 लोग व्हाट्सअप के Android Version पर काम करते हैं। 


18. ज्यादातर दूसरे ऐप्स के जैसे व्हाट्सप्प ना तो Ads लगाता है और न ही वह user से fees लेता है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह पूरी तरह से फ्री! है। 



19. फ़ेसबुक ने जब व्हाट्सप्प को 19 अरब डॉलरों में खरीदा तो उसने 4 अरब डॉलर कैश के रूप में चुकाये। 12 अरब डॉलर स्टॉक के रूप में और 3 अरब रुपए restricted stock के रूप में। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना महंगा trade-off था। 


20. ब्रायन के पास जेन कौम द्वारा दी गई पर्ची है जिसे वे हमेशा अपने डेस्क पर रखते हैं जिसमे लिखा है- “No Ads! No Games!! No Gimmicks!!! यानि लोगों को सिर्फ और सिर्फ अच्छा अनुभव देना है। यह पर्ची उन्हें याद दिलाती है कि उन्हें अपने ऐप के मिशन के प्रति पूरी तरह से focused रहना है। 






21. दुनिया में सिम कार्ड्स के द्वारा जितने भी SMS भेजे जाते हैं उससे ज्यादा अकेले WhatsApp से जरिए भेजे जाते हैं। यानि व्हाट्सप्प मोबाइल से भेजे गए messages भी ज्यादा पॉपुलर है। 


22. 31 दिसंबर 2013 में नए साल की रात को लोगों ने दुनियाभर में व्हाट्सप्प के जरिए 54 अरब संदेश भेजे जो कि 2012 के मुकाबले 3 गुना अधिक थे। 


23. आज व्हाट्सप्प पूरी दुनिया में फ्री है मगर यह हमेशा से ऐसा नहीं था। एक बार व्हाट्सप्प ने एक साल के लिए इसे फ्री रखा मगर अगले साल से इसमे 0.99 डॉलर की फीस चार्ज की। मगर जल्द ही उसने इस बिजनस मोडल को बंद कर दिया। 


24. व्हाट्सप्प फेस्बूक की तुलना में ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है। फ़ेसबुक के फाउन्डर मार्क ज़ुकरबर्ग ने व्हाट्सप्प को खरीदने के बाद कहा कि यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला और लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला एप है और यही कारण है कि हमने इसे खरीदा। 

 


📣 अगर आप Tech, Internet, Blogging, Online Earning SEO और डिजिटल मार्केटिंग जैसी चीजों से खुद को लगातार update रखना चाहते हैं तो हमारा Newsletter जरूर सबस्क्राइब करें..


 

25. व्हाट्सप्प इसके जरिए भेजी जाने वाली images और videos को compress कर देता है यानि अपने आप उनका size घटा देता है। जैसे- अगर कोई image 2 MB की है तो यह उसे जल्दी send करने की खातिर उसे 500 KB का बना देता है। 


26. व्हाट्सप्प XMPP (Entensible Messaging and Presence Protocol) पर काम करता है जिसे सबसे पहले Jabber App के लिए विकसित किया गया था। व्हाट्सप्प <[phone number]@s.whatsapp.net> के ID Protocol पर काम करता है। 


27. बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं कि अगर आपने फोन में व्हाट्सप्प installed हैं तो आप अपने browser में जाकर “whatsapp://send?text=HELLO BHAI” टाइप कर सकते हैं जिसके बाद आप अपने किसी भी contact को message भेज सकते हैं। याद रहे “Hello bhai” की जगह आपको अपना मैसेज टाइप करना है। यह व्हाट्सअप का web protocol है। 


28. व्हाट्सअप 256-bit का end-to-end encryption protocol का इस्तेमाल करता है जिसका मतलब है आपके मैसेज को आपके अलावा और जिसको आपने मैसेज भेजा है उसके अलावा कोई तीसरा नहीं पढ़ सकता है। हालांकि यह तथ्य शक के घेरे में है क्योंकि माना जाता है कि व्हाट्सअप पर हमारे messages को फ़ेसबुक कंपनी पढती है जिनका उपयोग वह लोगों को more personalised ads दिखाने के लिए करती है। वाट्सप्प Open Whisper Systems के द्वारा विकसित किये गए encryption system को use करती है। 


29. व्हाट्सप्प का बिजनस मोडल इंटरनेट की दुनिया के सबसे अजीबोगरीब business models में से एक है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं-



 

व्हाट्सऐप का सफर गूगल के ही जैसे mysterious चीजों से भरा हुआ रहा है इस आर्टिकल में हमने आपको व्हाट्सप्प से जुड़े कुछ intersting तथ्यों से वाकिफ कराया है उम्मीद है कि आपको ये रोचक बातें पसंद आई होंगी। 

 

 

 

ℹ️  AUTHORS’ ANGLE: 


व्हाट्सऐप का सफर गूगल के ही जैसे mysterious चीजों से भरा हुआ रहा है इस आर्टिकल में हमने आपको व्हाट्सप्प से जुड़े कुछ intersting तथ्यों से वाकिफ कराया है उम्मीद है कि आपको ये रोचक बातें पसंद आई होंगी। 


तो दोस्तों यही था “व्हाट्सअप तथ्य जानकारी/Hindi WhatsApp Facts पर हमारी आज की पोस्ट। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें comment के माध्यम से जरूर बताएं और आपका कोई सवाल हो तो उसे भी जरूर पूछें। हमसे facebook पर जुड़ें ताकि आपको नई post की update मिलती रहे। 

 

📚 READ MORE POSTS: 


• ब्लॉगिंग क्या है और इससे पैसे कैसे कमाते हैं?


   


2 thoughts on “व्हाट्सएप के बारे में जानकारी | Information About WhatsApp in Hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.