माउस क्या है? माउस के प्रकार और इतिहास पूरी जानकारी (What is Mouse in Hindi)

मुझे नहीं लगता की आप में से ऐसा कोई है जो कंप्यूटर के Mouse को नहीं जानता। आप में से लगभग सभी ने कंप्यूटर के उस छोटे से माउस को जरुर यूज किया होगा। लेकिन अगर मैं आपसे पूछूँ कि माउस क्या है? (What is Mouse) तो आप क्या कहेंगे?

असल में हम इसका यूज तो हर रोज कर रहे है। लेकिन इसके बारे में जानते ही नहीं है। लेकिन कोई बात नही। 

आज के इस लेख में मैं आपके साथ, माउस के बारे में एक विस्तारपूर्ण जानकारी शेयर करूंगा। तो चलिए जानते है, माउस किसे कहते है या माउस क्या है और माउस कितने प्रकार के होते है?

माउस क्या है (What is Mouse in Hindi)

Mouse हमारे कंप्यूटर सिस्टम का सबसे छोटा डिवाइस या टूल है, जिसे हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से इंटरेक्ट होने के लिए यूज करते है। Mouce एक इनपुट डिवाइस है जो हमारे द्वारा किए गए क्लिक और मूवमेंट को कंप्यूटर तक पहुंचाता है।

आपने देखा होगा की कंप्यूटर स्क्रीन पर एक छोटा सा प्वाइंटर (कर्सर, एक तीर नुमा आकर या फिर एक हाथ का चिह्न) होता है। जिसे कंट्रोल करने के लिए हम माउस का इस्तेमाल करते है।

जब आप माउस को अपने हाथ से घूमाते है तो कंप्यूटर स्क्रीन का कर्सर या प्वाइंटर भी उसके साथ घूमता है, और जब आप उस माउस पर लगे बटन पर क्लिक करते है तो कंप्यूटर उस कमांड को समझ कर उस कार्य करता है।

विकिपीडिया माउस को इस प्रकार परिभाषित करता है

माउस’ संगणकों में इस्तेमाल होने वाला एक इनपुट उपकरण है। यह कर्सर को चलाकर पटल के वांछित स्थान पर उसे ले जाने तथा इसका नोद्य (बटन) दबाकर उचित विकल्प चुनने में मदद करता है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

माउस का फुल फॉर्म (Full Form of Mouse)

माउस का फुल फॉर्म “Manually Operated User-Selective equipment” होता है, जिसका मतलब है, एक ऐसा टूल जिसको कोई व्यक्ति अपने हाथ से संचालित करके चयन कर सके और जिससे वह कम्प्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से इंटरैक्ट कर सके। 

  • M – Manually
  • O – Operated
  • U – User
  • S – Selective
  • E – equipment

माउस का इतिहास (History of Mouse in Hindi) 

Computer mouse एक ऐसे डिवाइस के रचना का उदाहरण है जो हमारे डिजिटल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका इतिहास उतना ही रोचक है जितना इसका आविष्कार। कंप्यूटर माउस के सफर की शुरुआत तब हुई जब कंप्यूटर के इंटरफेस का इस्तेमाल कीबोर्ड के द्वारा किया जाता है। 

साल 1960 में Douglas Engelbart ने एक कांसेप्ट दिया। उनका उद्देश्य था, एक ऐसे डिवाइस को तैयार करना जो कीबोर्ड के साथ इस्तेमाल हो और स्क्रीन के कर्सर को कंट्रोल करने में मदद कर सके। Douglas Engelbart ने इसका एक प्राटोटाइप बनाया और उसे “X-Y Position Indicator for a Display System” का नाम दिया। इसमें दो व्हील और एक बटन शामिल थे। 

उन्होंने अपने इस प्रोटोटाइप को 1968 में Stanford Research Institute में दिखाने के लिए ले गए। इस प्रदर्शन में Engelbart ने माउस का इस्तेमाल graphical user interface (GUI) के साथ किया। उन्होंने दिखाया की माउस के साथ कर्सर को स्क्रीन पर घुमाया और कमांड एक्जिक्यूट किया जा सकता हैं।  

Engelbart के इस आविष्कार ने कंप्यूटर यूजर्स को एक नया तरीका दिया कम्प्यूटर से इंटरैक्ट करने और उसके इंटरफेस को इस्तेमाल करने का। 

Douglas Engelbart की माउस के सक्सेस होने के बाद उसके डिजाइन को और इंप्रूव किया गया। 

माउस के पहले वर्सन में व्हील्स के इस्तेमाल से मूवमेंट ट्रैक होती थी। लेकिन बाद में ऑप्टिकल सेंसर और लेजर सेंसर का इस्तेमाल होने लगा। और ऐसे ही माउस के विकास के साथ साथ इसका इस्तेमाल और भी सुविधाजनक और उपयोगी बन गया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

माउस का आविष्कार – कब और किसने किया (Invention of The Mouse)

माउस का आविष्कार Douglas Engelbart ने साल 1960 में किया। इनका उद्देश्य एक ऐसे टूल को बनाना था जो कीबोर्ड के साथ इस्तेमाल हो सके और जिसके माध्यम से कम्प्यूटर स्क्रीन पर कर्सर को इस्तेमाल किया जा सके। 

माउस का नाम किसने रखा?

अब आप सोच रहे होंगे की इस डिवाइस का माउस नाम से क्या रिश्ता है? तो आप सही सोच रहे है। इस डिवाइस के डिजाइन ने ही इसका नाम तय किया जब इसका प्रोटोटाइप लॉन्च हुआ तो ये दिखने में एक छोटा सा rodent यानी चूहा लगता था, और इसी वजह से 

Engelbart ने इस डिवाइस को ” माउस ” के नाम से सबको परीचित कराया। इस नाम को चुनने का एक अन्य कारण यह था कि उस समय स्क्रीन पर कर्सर को “कैट” कहा जाता था। 

माउस किस प्रकार का डिवाइस है?

कई सारे लोग आज भी कंफ्यूज है की माउस क्या है ? इनपुट या आउटपुट। तो आपको बता दू की माउस एक इनपुट डिवाइस है। जो हमारे दिए गए कमांड को कंप्यूटर तक पहुंचाता है। 

माउस से जुड़े शब्द-  cursor, pointer

माउस के आविष्कार के साथ साथ कई ऐसे शब्द और टर्म्स भी आए है जो कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं, जो आपको जानना चाहिए। 

माउस से जुड़े शब्द कुछ इस प्रकार है – click,” “double-click,” “drag,” “scroll,” “pointer,” aur “cursor.”

माउस में बटन के प्रकार (Types of button mouse in computer)

कम्प्यूटर माउस के इस छोटे से डिवाइस में यूजुअली दो बटंस होते है, Left बटन और Right बटन ये बटन primary interaction के लिए इस्तेमाल होते है जैसे की सिलेक्टिंग, क्लिकिंग और ड्रेगिंग। इसके अलावा कंप्यूटर माउस में एक स्क्रॉल व्हील होता है जो डॉक्यूमेंट और वेबपेज को स्क्रॉल करने यानी की ऊपर – नीचे करने के लिए इस्तेमाल होता है। 

parts of mouse
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

माउस के बीच वाले बटन को क्या कहते हैं?

माउस के बीच वाले बटन को स्क्रॉल व्हील कहा जाता है जो जनरली कंप्यूटर के डॉक्यूमेंट और वेबपेजेस को ऊपर और नीचे (स्क्रॉल) करने में इस्तेमाल किया जाता है।

माउस क्या काम करता है (How Mouse Works)

Mouse का काम ये है की वो हमारे फिजिकल मूवमेंट और कमांड को कंप्यूटर लैंग्वेज में ट्रांसलेट करके कंप्यूटर को समझने के लिए भेजता है। कंप्युटर माउस एक इनपुट डिवाइस होता है जो हमारे द्वारा किए गए मूवमेंट और क्लिक्स को कंप्यूटर तक पहुंचाता है। 

माउस का काम हमे कंप्यूटर से इंटरैक्ट करने में मादक करना होता है। माउस को हाथ में लेकर स्क्रीन पर घुमा कर करार की गति को कंट्रोल किया जा सकता है।

जब हम माउस बटन पर क्लिक करते होती कंप्यूटर उन कमांड को समझ लेता है और उसके अनुसार एक्शन लेता है। 

माउस के प्रकार (Types of Mouse in Hindi) 

जरूरतों और कामों को देखते हुए कंप्यूटर माउस के कई अन्य प्रकारों को भी विकसित किया गया। माउस के विभिन्न प्रकार होते है जो अलग अलग कामों और उपयोग के लिए बनाए गए।

1. Mechanical Mouse :

Mechanical mouse, माउस का पहला प्रकार था इसके नीचे एक रबर बाल होती थी, और जब Mechanical Mouseको किसी सरफेस पर घूमाते तो उसके नीचे लगी बॉल घूम कर मोमेंट को डिटेक्ट करती थी। इस माउस की प्रकृति थोड़ी कम थी लेकिन इसके आविष्कार ने माउस के विकास के रास्ते खोल दिए।

2. Optical and Laser Mouse :

A. Optical Mouse 

ऑप्टिकल माउस में एक LED लाईट होती है जो सर्फेस पर पड़ती है और सेंसर उसके रिफ्लेक्शन से कर्सर की मूवमेंट को ट्रैक करता है। 

B. Laser Mouse 

लेजर माउस में भी ऑप्टिकल सेंसर होता है, लेकिन उसमे लेजर लाइट का इस्तेमाल होता है।

3. 3D Mouse :

3D mouse उन कार्यों में प्रयोग होते हैं जहां पे 3D मॉडलिंग और डिजाइन की जरुरत होती है। इनमें एक नॉब या कैप होता है जो कर्सर को ऊपर नीचे और सीधा इधर – उधर घुमाने में मदद करता है। ये माउस के complex डिजाइन बनाने में मदद करते है। 

4. Wired Mouse:  

ये वही माउस है, जो हम और आप नॉर्मली यूज करते है। ये माउस एक केबल यानी की तार के जरिए हमारे कंप्यूटर से जुड़ा होता है। और ये कम कीमत वाले होते है। 

5. Wireless Mouse: 

इस प्रकार के माउसेस में कोई wire नही होता ये डायरेक्ट Bluetooth या RF signals की मदद से कंप्यूटर से कनेक्ट होते है। wire ना होने के वजह से लेकिन इन्हें यूज करने के लिए बैटरी या चार्जिंग की जरूरत होती है। 

6. Gaming Mouse: 

ये माउस खास तौर से उन लोगों के लिए डिजाइन की जाती है जो अपने PC या कंप्यूटर पर गेम खेलते है। इन माउस में कई सारे बटन होते है जिन्हे गेमर्स अपने हिसाब से customize कर सकते है।

7. Trackball Mouse:

Trackball mouse काफी यूनिक डिजाइन के आते है, इस माउस में ऊपर साइड के तरफ एक बाल होता है इस बाल को हाथ से घुमाकर कर्सर को कंट्रोल किया जाता है। इस माउस को आप किसी भी सर्फेस पर रखकर आसानी से इस्तेमाल कर सकते है। 

माउस के बीच के बटन को क्या कहते हैं?

माउस के बीच वाले बटन को स्क्रॉल व्हील कहा जाता है जो जनरली कंप्यूटर के डॉक्यूमेंट और वेबपेजेस को ऊपर और नीचे (स्क्रॉल) करने में इस्तेमाल होता है। 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Mouse short note:

माउस क्या है? (Mouse kya hai? Mouse In hindi)

माउस एक कंप्यूटर इनपुट डिवाइस है जो कर्सर को स्क्रीन पर कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल होता है। ज्यादतर माउस में दो बटन होते है जो लेफ्ट क्लिक और राइट क्लिक के लिए यूज होते है।

एक माउस के माध्यम से कर्सर स्क्रीन पर घूमता है, जिससे यूजर अपने कंप्यूटर को आसानी से कंट्रोल कर सकता है।

माउस का पहला विकास Douglas Engelbart ने साल 1960 में किया था और सबसे पहले माउस को उन्होंने “X-Y position indicator for a display system” के रुप में दुनिया को इंट्रोड्यूस किया।

माउस के प्रकार (Mouse ke prkar types of mouse)

आज के दौर में कई सारे माउस है जो मार्केट में मौजूद है जिनमे से कुछ माउस के प्रकार नीचे है।

1. Optical mouse

2. Wired mouse

3. Wireless mouse

4. Trackball mouse

5. Touchpad mouse

6. Multi – button mouse

7. 3D mouse

8. Laser mouse

9. Mechanical mouse

10. Gaming mouse

ये कुछ प्रमुख माउस के प्रकार है, जिन्हे उपयोग में लाया जाता है।

कंप्यूटर माउस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और जवाब 

Q – Mouse Ka Avishkar Kab Aur Kisne Kiya?

Ans – Douglas Engelbart ने 1964 में माउस का आविष्कार किया था जिन्हे आज कम्प्यूटर माउस का जनक कहा जाता है। उन्होंने इस डिवाइव का इस्तेमाल कंप्यूटर के प्वाइंटर को कंट्रोल करने के लिए किया था। 

Q – mouse kya hai input ya output ? 

Ans – माउस एक इनपुट डिवाइस है। 

Q – computer mouse kitne prakar ke hote hai? 

Ans – कंप्यूटर माउस कई प्रकार के होते है? जिनमे मैकेनिकल, ऑप्टिकल, लेजर, गेमिंग, वायर्ड और वायरलेस माउस प्रमुख माउस है। 

Q – computer mouse plural ?

Ans – mouse का प्लूरल “mice” होता है। 

Q – mouse ke bich vale button ko kya kehte hai?

Ans – mouse के बीच वाले बटन को स्क्रॉल व्हील कहते है। जो कंप्यूटर में वेबपेज या डॉक्यूमेट्स को ऊपर नीचे करने के काम आता है।

यकीनन,

कंप्यूटर माउस हमारे डिजिटल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लकड़ी से शुरू होकर यह छोटा सा डिवाइस आज ऑप्टिकल और वायरलेस माइक तक जा चुका है। और आज भी माउस का विकास प्रगतिशील रास्ते पर है।

इसके आविष्कार ने कंप्युटर के इस्तेमाल को आसान बनाया है। आज के दिन, माउस के बिना कंप्यूटर इंटरेक्शन अधूरा सा लगता है।

आपका इसके बारे में क्या ख्याल है?

और हमारा ये कंप्यूटर माउस क्या है? का लेख आपके लिए कितना मददगार रहा नीचे कमेंट में जरूर शेयर करे।


इन्हें पढ़ें

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.